20 March, 2009

संदूक


कागजों पर बिखरा दर्द
पुड़िया में बांधकर संदूक में रख देती थी
अब लगभग भर गया है वो पुराना संदूक

क्या करूँ इतने सारे अल्फाजों का
एक एक पुड़िया खोल कर
सारे शब्द हवा में उड़ा दूँ

हर लफ्ज़ कर जाए
आसमाँ की आँखें गीली
और शायद बरस जाए एक बादल

तुम भीगो तो याद आ जाएँ
वो आखिरी लम्हों के आंसू
जिस भी मोड़ पर तुम आज खड़े हो

या इन कागजों को जला कर
एक रात की सिहरन दूर कर दूँ
थोड़ी देर उजाले में तुम्हारी आँखें देख लूँ

या कि हर कागज को
कैनवस बना कर रंग दूँ
हंसती हुयी लड़की, भीगी आंखों वाली

इतना नहीं हो पाये शायद
सोचती हूँ...
एक नया संदूक ही खरीद लूँ.

38 comments:

  1. अल्फाज़ तो कभी ख़त्म ना होंगे ...और ना ही कागजों पर अल्फाजों को उतारने का क्रम टूटेगा .........आखिर दिल को इसी पर तो उडेला जा सकता है

    ReplyDelete
  2. बहुत अच्छी रचना .

    या कि हर कागज को
    स्कैन कर किसी वेब साईट में लगा दूँ !
    अपने दर्द से दुनिया को रूबरू करा दूँ
    संदूक भर गया है, बता अब क्या करु!!

    ReplyDelete
  3. तुम भीगो तो याद आ जाएँ
    वो आखिरी लम्हों के आंसू
    जिस भी मोड़ पर तुम आज खड़े हो


    या इन कागजों को जला कर
    एक रात की सिहरन दूर कर दूँ
    थोड़ी देर उजाले में तुम्हारी आँखें देख लूँ
    waah bahut khub,sanduk mein chippe shabd padhna bahut achha laga.vaise aapki har kavita ek naya andaz liye hoti hai,bahut badhai.

    ReplyDelete
  4. क्या करूँ इतने सारे अल्फाजों का
    एक एक पुड़िया खोल कर
    सारे शब्द हवा में उड़ा दूँ

    बहुत सुंदरतम रचना. लाजवाब अभिव्यक्ति है.

    रामराम.

    ReplyDelete
  5. puja jee,
    saadar abhivaadan, yadi aisaa hai to aap mujhe apnaa sandook dekar meri godrej kee aalmaaree le lein, kyun kya khyaal hai. aap likhtee rahein, sandook wandook to ham sambhaal lenge.

    ReplyDelete
  6. puja ji, waqai bahut khub likha hai, baat bahut khubsurti se kahi hai, alfajon ka chayan lajawab. aur ek khas baat aksar aesa hota tha ek likhne wali ladki kaiyon apni likhawt dusre ke naam se chhapwati thi ya ki use aag ke hawale kar deti thi.
    magar ab daur badla.. aur dil ki khushi, dard tarannum sab kuchh bayan hai..is rachna men..
    bahut khub.

    shahid "ajnabi"

    ReplyDelete
  7. शब्द व भाव दोनों सुन्दर है

    ReplyDelete
  8. अनोखी अभिव्यक्ति-कुछ अलग सी..बढ़िया!!

    ReplyDelete
  9. काश! दर्द संदूक में बन्द कर समन्दर में बहाया जा सकता!

    ReplyDelete
  10. ये दर्द के शब्दों की संदूक है कोई पेंडोराज़ बाक्स नहीं जो सब के लिए खोल दें। इसे दिल में संजो कर रखें।

    ReplyDelete
  11. आहा क्या बात कही. वैसे कंटेनर जितने भी होंगे कंटेंट्स उनमें समां जाते हैं फिर भी जगह कम ही पड़ती है. इसलिए कंटेनर की संख्या बढ़ाना समाधान नहीं है.

    ReplyDelete
  12. हर लफ्ज़ कर जाए
    आसमाँ की आँखें गीली
    और शायद बरस जाए एक बादल

    -सुंदर.

    ReplyDelete
  13. हर लफ्ज़ कर जाए
    आसमाँ की आँखें गीली
    और शायद बरस जाए एक बादल

    -सुंदर.

    ReplyDelete
  14. आज लगता है की नज़्मो का मौसम आया है.....कुश के ब्लॉग से तुम्हारे ब्लॉग पर आई और अब मन कर रहा है एक आध मैं भी लिख ही दूं!

    ReplyDelete
  15. दिल को छू जाने वाली रचना। बहुत सुंदर लिखा है आपने यू हीं लिखते रहें।

    ReplyDelete
  16. एक बहुत ही सुंदर लेकिन भावूक कविता.
    धन्यवाद

    ReplyDelete
  17. संदूक के भीतर संवेदनाओं का संसार.. खूबसूरत अभिव्यक्ति..

    ReplyDelete
  18. बहार लौट आई लगता है.. बहुत ही डूब कर लिखा है.. मज़ा आ गया..

    ReplyDelete
  19. खाली कर दीजिये सफ्हो पे

    ReplyDelete
  20. या कि हर कागज को
    कैनवस बना कर रंग दूँ
    हंसती हुयी लड़की, भीगी आंखों वाली

    अद्भुत सी।

    ReplyDelete
  21. बहुत सुन्दर इन लफ्जों को यूँ इन कागजों पर बिखरेती रहो ..

    ReplyDelete
  22. बहुत ही गहरी बातें लिखी हैं आपने काफी डूबकर लिखा है जी अच्‍छा लगा

    ReplyDelete
  23. या कि हर कागज को
    कैनवस बना कर रंग दूँ
    हंसती हुयी लड़की, भीगी आंखों वाली


    सुंदर कविता, बधाई।

    ReplyDelete
  24. बहुत सुदर ... गजब की अभिव्‍यक्ति।

    ReplyDelete
  25. nihayati khubsurat kalam pesh kiya he aapne....
    mohatarma thodi nazre inayat is garib k blog par bhi kijiye....

    ReplyDelete
  26. हंसती हुयी लड़की बनी रहो! सुन्दर अभिव्यक्ति!

    ReplyDelete
  27. मैंने कहा जी..........ये भी बहुत ही अच्छी और बहुत गहरे भावों से भरी कविता है आपकी......बाकी चलते-चलते यह बताना उचित समझूंगा कि संदूक तो आप नया ही खरीद लें हाँ........!!

    ReplyDelete
  28. badi hi bhawpurn kavita hai. vastav men dil ko chhu gayee.
    han, nayaa sanduk kharid lena hi behtar hoga, taki hamen canvas par aur naye rang mil saken.

    या कि हर कागज को
    कैनवस बना कर रंग दूँ
    हंसती हुयी लड़की, भीगी आंखों वाली
    इतना नहीं हो पाये शायद
    सोचती हूँ...
    एक नया संदूक ही खरीद लूँ.

    khali panne.

    ReplyDelete
  29. इतना नहीं हो पाये शायद
    सोचती हूँ...
    एक नया संदूक ही खरीद लूँ.......
    अति सुन्दर .

    ReplyDelete
  30. जिंदगी तो एक नदी है
    जो बहना चाहती है
    यादो के बाँध से उसे कोंन रोक पाया है

    ReplyDelete
  31. अनूठी रचना पूजा...अच्छी लगी
    दिल से

    ReplyDelete
  32. hmmm.... yahi sahi rahega, ek naya sandook hi le aaiye, kyozki aaj bikhe bhi dengi lafz to kal fir itne ban padenge ki sandook fir se bhar jayega...asama.nkitne alfaz batorega akhir....!

    ReplyDelete
  33. i am just speechless for this expression of emotions in these smooth flow of words..

    bahut dil se badhai .. abhi pichle dino hi maine isi saubject par likhi thi ,ab use agale hafte post karunga ..

    aap bahut accha likhti hai

    badhai

    ReplyDelete
  34. दर्द की खूबसूरत अभिव्यक्ति।

    ReplyDelete
  35. uprokt rachana ki sabhi ne bhoori-2 prasansa ki ...mujhe laga ki abhi bhi logo ko kavitao se lagaw hai ...parantu jis tarah bahan aapane apane dard ko shabdo mai piroya hai ...usake liye mai aapake vishuddh/pavitra/shubh bhaw ko/komal va nishchhal hraday ko naman karata hu .....ma sarswati aapake lekhani ko wo takat de ...jo aapake pavitr bhaaw ko/ man mai uthe jwar bhatao se mile motio ko shabd roop de sake ..ek bhai....SHUBH KAAMANA

    ReplyDelete
  36. जब कहने को इतना कुछ होता है तो यकीन मानिए वो संदूक भी अथाह होता है
    ध्यान से देखियेगा जगह हमेशा मिल जाएगी
    नए संदूकों में पुरानी बाते नहीं आ पाती होंगी शायद

    ReplyDelete
  37. kya aap gulzar sahab ki triveni likhne ki style se inspired hain.. ! i felt so.

    ReplyDelete

Related posts

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...