गहरे लाल सूरज के काँधे से
रात उतारती है लिबास उदासी का
और दुपट्टे की तरह फैला देती है आसमान पर
हर बुझती किरण से कोहरे की तरह
बरस रही है उदासी
हर डूबते लम्हे में डूबती हूँ मैं
बुझती किरण का आँखों को छू जाना
जैसे सागर किनारे रेत पर
लेटी हुयी हूँ मैं
महसूसती हूँ लहरों को
चेहरे के ऊपर से जाते हुए
साँस-साँस खारा पानी
लहर गुज़र जाने तक
किनारे पर डूबने की जिद के मुख्तलिफ
तेरी याद जिरह करती है
उतरती हूँ गहरे ख़ामोशी में
गर्म कोलतार सी रात
पैर रोकती है
तनहा...उदास...सहमी सी
मौत का इंतज़ार करती हूँ
'जिंदगी' कितना बेमानी लफ्ज़ हो गया है.
17 January, 2011
12 January, 2011
फेड टु ब्लैक
---------फेड इन------
अक्स दर अक्स स्याह होते अँधेरे में घुल जाओ...जैसे मौत के पहले वाले पहर धीमे से पलकें बंद कर रही हूँ और तुम्हारी आँखों का जीवंत भूरा रंग गहराते जा रहा है, जैसे तुमने अभी माथे को चूमा हो और हौले से तुम्हारे होठ बिसरते जा रहे हों...जैसे मैं जानती हूँ कि अब लौट के आना नहीं होगा. नाउम्मीदी की एक गहरी खाई है जिसमें गिर के उठना नहीं होता...क़यामत.
फेड टु ब्लैक मेरा पसंदीदा 'फेड' है, इसे मैं सबसे ज्यादा इस्तेमाल करती हूँ इससे खूबसूरत अंत हो नहीं सकता...मृत्यु का सबसे खूबसूरत चित्रण है अन्धकार. मुझे 'कट्स' ज्यादा पसंद नहीं हैं...वो किसी रिश्ते की शुरुआत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उनमें एक बचपना होता है, एक काबू में ना आने वाली उश्रृंखलता होती है...कट्स एक बागी उम्र का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसमें बहुत सारे फ्रेम्स जरूरी होते हैं लाइफ के...और हर शॉट जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा होता है, दोस्त, प्यार, करियर, शौक़...बहुत कुछ. इस उम्र और इस कट में किसी भी लम्हे पर ज्यादा देर ठहरना नहीं हो पाता, सब कुछ लम्हे भर में होता है, स्पीड डेटिंग जैसा.
मैं थोड़ी ओल्ड फैशंड हो जाती हूँ अक्सर...फेड का इस्तेमाल करने वाली फिल्में एक ठहरे हुए वक़्त के जैसी होती हैं. कुछ वैसी ही जैसे मैं तुम्हें याद करती हूँ...हमेशा क्रोस फेड करते हुए, एक फ्रेम से दूसरे फ्रेम में घुलते हुए, तन्हाई के दो लम्हों को जोड़ते हुए...किसी शाम का तुम्हें याद करना, याद के चेहरे पर सूरज की जाती हुयी धूप और किसी सुबह के कोहरे में लिपट कर तुम्हें याद करना, याद के चेहरे पर कोहरे का भीगापन, माथे पर गिरती लटों में पानी की नन्ही बूँदें अटकी हुयीं...कंप्यूटर स्क्रीन पर ये दोनों चेहरे आसपास धुंधलाते हुए होते हैं और मैं सोचती रहती हूँ कि किस चेहरे को ज्यादा पसंद करती हूँ.
मुझे फोरेवर या हमेशा जैसा कुछ पर यकीन नहीं होता...देखती आई हूँ कि सब कुछ बदलता रहता है, प्यार भी बढ़ता घटता रहता है जीवन में आई और प्राथमिकताओं के साथ. मुझे कुछ भी हमेशा सा नहीं चाहिए तुमसे, हाँ इतना जरूर चाहूंगी कि किसी रोज़ अचानक से मत चले जाना...कि बस, आज के बाद हम नहीं मिलेंगे जैसा कुछ. ये नहीं बर्दाश्त होगा मुझसे कि आदत सी पड़ी हो और तुम ना हो एक बौखलाई सी सुबह. तो हलके से 'फेड टु ब्लैक' मेरी जिंदगी से फेड आउट कर जाना...अक्स दर अक्स, लम्स दर लम्स, लम्हा दर लम्हा. एक एक पल करके मुझसे दूर जाना...एक एक कदम करके...मुझे थोड़ा वक़्त देना...जब मैं रातों को रोऊँ कि तुम नहीं रहोगे उस वक़्त अपने कंधे पर रो लेने देना मुझे. जैसे हम पूरी जिंदगी धीमे धीमे मौत की तरफ बढ़ते हैं...वैसे ही. अचानक से मत जाना...मर जाउंगी.
--------फेड टु ब्लैक-------
आलंबन
रात ठहरी हुयी है
जहाँ अलाव में मैं सेंक रही हूँ
अपनी ठिठुरती उँगलियाँ
नाखून जैसे नीले से पड़ गए हैं
मेरे हाथ अब बहुत उदास लगते हैं
और थके हुए भी
उम्र का लम्बा सफ़र इन्होने काम किया है
मेरी जिंदगी चलती रहे, इसकी खातिर
अब आसार नज़र आने लगे हैं
झुर्रियों के, थरथराहट के
ठंढे रहते हैं मेरे हाथ अक्सर
झीने ठंढ वाले मौसम में भी
उम्र के साथ रक्त संचालन धीमा पड़ता है
पहले दिल धड़कता था कितनी तेज़
जब छू भी जाता था तुम्हारा हाथ
अलाव सी जलती थी हथेली, देर तक
याद है तुमने एक बार मेरा हाथ थामा था
लम्बी पतली उँगलियाँ, तराशे हुए नाखून
जिंदगी की गर्मी से लबरेज, तुमने कहा था
कितने खूबसूरत हैं तुम्हारे हाथ
आज जीवन की इस सांझ में
अकेले पड़ गए हाथों में
कोई ऊष्मा ढूंढती हूँ
रुक जाने का कोई आलंबन
अब तो आगे बढ़ कर मेरा हाथ थाम लो.
जहाँ अलाव में मैं सेंक रही हूँ
अपनी ठिठुरती उँगलियाँ
नाखून जैसे नीले से पड़ गए हैं
मेरे हाथ अब बहुत उदास लगते हैं
और थके हुए भी
उम्र का लम्बा सफ़र इन्होने काम किया है
मेरी जिंदगी चलती रहे, इसकी खातिर
अब आसार नज़र आने लगे हैं
झुर्रियों के, थरथराहट के
ठंढे रहते हैं मेरे हाथ अक्सर
झीने ठंढ वाले मौसम में भी
उम्र के साथ रक्त संचालन धीमा पड़ता है
पहले दिल धड़कता था कितनी तेज़
जब छू भी जाता था तुम्हारा हाथ
अलाव सी जलती थी हथेली, देर तक
याद है तुमने एक बार मेरा हाथ थामा था
लम्बी पतली उँगलियाँ, तराशे हुए नाखून
जिंदगी की गर्मी से लबरेज, तुमने कहा था
कितने खूबसूरत हैं तुम्हारे हाथ
आज जीवन की इस सांझ में
अकेले पड़ गए हाथों में
कोई ऊष्मा ढूंढती हूँ
रुक जाने का कोई आलंबन
अब तो आगे बढ़ कर मेरा हाथ थाम लो.
07 January, 2011
गिरहें
उसने गीत को अपना क़त्ल करने दिया...और वह आँखों को बंद कर अपने जिस्म में बंदी हो गयी. शब्द होने के बावजूद वो बहुत अकेली थी. उसे बहुत दिनों बाद जाकर समझ आया है कि लोग नितांत अकेलेपन से घबराकर शायद आत्महत्या कर लेते होंगे.
वायलिन बजता रहा देर शाम और वो छत की आखिरी सीढ़ी पर पांव रोके खड़ी रही. उसे बेतरह अकेला महसूस हो रहा था और किसी से बात करने की नाकाबिले बर्दाश्त इच्छा हो रही थी. पर उसे ये बिलकुल समझ नहीं आ रहा था कि वो किससे बात करे. दुनिया में इस तरह एकदम अकेला होना उसे बहुत खल रहा था. गीत में बोल नहीं थे...उसे सुनना ऐसा था जैसे एकाकी समंदर की ओर ना लौटने के लिए बढ़ना...जैसे बिना जिरह किये मौत को पथरीली आँखों से खुद के पास धीमे धीमे आते हुए देखना.
दुनिया में बहुत से लोग थे जो उससे बात कर सकते थे...पर उसका किसी से भी बात करने का मन नहीं था...उसे अचानक से लगा कि उसकी दुनिया एकदम खाली हो गयी है, वो किसी से भी प्यार नहीं करती है. इस ख्याल से उसे बहुत डर लगा. उसकी जिंदगी में ऐसा कोई लम्हा नहीं था जब उसे किसी से प्यार ना हो...अपनेआप से भी नहीं. उसे प्यार की लत लगी हुयी थी, ये लत शराब या सिगरेट से काफी ख़राब होती है. वायलिन के तार से उसकी नसें कट रही थीं और खून जमीन पर रिसता जा रहा था.
उसे पहाड़ बहुत पसंद थे और समंदर भी...मगर फिलहाल उसे पहाड़ों से नीचे गिर जाना और समंदर में डूब जाना जिंदगी का मकसद दिख रहा था. लहरें आती रहे और खुली आँखों से जिंदगी को दूर जाती देखती रहे...मौत क्या बहुत तकलीफदेह होती होगी? जिंदगी से ज्यादा?
06 January, 2011
एक लेखक का कन्फेशन- २
वो: क्या लिख रही हो?
मैं: कुछ
वो: कुछ माने? तुमको पता नहीं है कि क्या लिख रही हो.
मैं: नहीं
वो: तो फिर क्यों लिख रही हो? लिखने का कोई मकसद, कोई मंजिल होनी चाहिए ना?
मैं: अच्छा? ऐसा होना जरूरी है क्या? और अगर ना हो तो, लिखने का कोई तयशुदा मकसद ना तो हो, लिखना लिखना नहीं रहेगा? तो फिर क्या रह जाएगा? मकसद?
वो: मैंने तो बस यूँ ही पुछा था कि क्या लिख रही हो, तुम तो मुझे ही सवालों से बाँधने लगी. आजकल तुम इतने सवाल करने लगी हो, पहले तुम कितनी खुशगवार बातें किया करती थी.
मैं: तुम्हें संतोष हो जाएगा अगर मैं ये कहूँ कि मैं तुम्हें भुलाने के लिए बहुत से किरदार रच रही हूँ जो बिलकुल तुम्हारे जैसे नहीं हैं? कि मैं बहुत सी कहानियां लिख रही हूँ जो तुम्हारी बात कहीं भी नहीं कहते...तुम मान लोगे कि मैं तुम्हें याद ना करने के लिए अपनी कलम इस्तेमाल करती हूँ. लोगों को जैसे पी के नशा होता है मुझे लिख के होता है, या कहो...लिखने के दौरान होता है.
वो: तुम मुझे भुलाना चाहती क्यों हो, मेरे होने के साथ जीना इतना मुश्किल तो नहीं है.
मैं: मुश्किल तो नहीं है, सच कहते हो...मुश्किल तो सिगरेट ना पीना है, मुश्किल तो ये सोचना है कि आज ग्लास में कितनी आइस क्यूब्स डालूं...या फिर सर्दी है थोड़ी, नीट पी लूं क्या, मुश्किल तो ये सारे निर्णय हैं. तुम्हारे होने के साथ जीना तो इनके सामने खिलवाड़ लगता है. तुम समझ रहे हो ना?
वो: जान...अगर मैं कहूँ कि सिगरेट और शराब छोड़ तो तो प्लीज ऐसा करोगी?
मैं: नहीं, तुम्हें ये कहने का कोई हक नहीं है.
वो: आजकल तुम अबूझ होती जा रही हो मेरे लिए.
मैं: अच्छा है...इसी तरह अबूझ होते हुए अनजान होकर तुम्हारे लिए भूलने लायक हो जाउंगी, जो बातें समझ में नहीं आती उन्हें याद रखना हद दर्जे का मुश्किल काम है...कुछ कुछ वैसा जैसे कि सुबह डिसाइड करना कि आज तुमसे मिलने कौन से कपड़े पहन कर आऊं. शायद एक दिन ऐसा आएगा जब मुझे सचमुच यकीन हो जाए कि कपड़ों से कोई फर्क नहीं पड़ता...कि तुम मेरी रूह से प्यार करते हो.
वो: करता हूँ...तुम्हारी रूह से प्यार करता हूँ, पर एक बात समझाओ. प्यार तो हमेशा अपनी जगह था, प्यार होने के लिए तुम्हारे पास होना जरूरी नहीं होता. फिर जब तुम पास नहीं होती हो, याद किसकी आती है? प्यार कहीं चला तो नहीं जाता...याद तो इस खुशबू की आती है ना, तुम्हारी उँगलियों की आती है जो मेरी उँगलियों में फंसी हुयी हैं. मेरे कंधे पर जो तुम सर टिकाये बैठी हो इस अहसास की आती है. फिजिकली पास होना भी उतना ही जरूरी है.
मैं: मुझे लगता है मैं ये कहानी पूरी नहीं कर पाउंगी.
वो: क्यों?
मैं: सच और झूठ के बीच की लकीरें धुंधलाने लगी हैं. मुझे लगता है मैंने आज कुछ ज्यादा पी ली है...वो तुम्हारे आने की ख़ुशी और तुम्हारे जाने का ग़म एक साथ था ना, इसलिए. तुम यूँ एक दिन के लिए मुझसे मिलने मत आया करो.
वो: देखो...अल्कोहल हेल्थ के लिए ठीक नहीं होता.
मैं: नहीं, मोडरेट क्वांटिटी में अल्कोहल दिल के लिए अच्छा होता है, ऐसा रिसर्च में आया है. और चूँकि दिल में तुम रहते हो तो अल्कोहल तुम्हारे लिए भी फायदा करेगा. तुम्हारे लिए पी रही हूँ जान.
वो: सुबह होने को आई, उजास फूट रही है.
मैं: तुम्हारे जाने वाली सुबह...कितनी चुभती है.
वो: मैं बैठा हूँ...तुम कहानी पूरी कर लो, फिर जाऊँगा.
------------------------
उसने कभी कहानी पूरी नहीं की...हर बार वो देर रात तक एक कहानी की बातें करते थे. उसे कहानी लिखनी थी, पर पूरी नहीं करनी थी क्योंकि उसके हमराही का वादा था कहानी पूरी होने तक साथ रहने का.
उसकी कलम में स्याही की जगह शराब भरी होती थी...वो लिखती थी तो उसे नशा चढ़ता था, वो पीती थी तो उसे लिखने का मन करता था.
कहानी मुकम्मल नहीं थी...पर लिखना, बेहद मुकम्मल हुआ करता था.

भोर का अनर्गल प्रलाप
मुझे कभी नहीं लगता था कि मुझे कार चलाने में मज़ा आएगा. बचपन में इस जिद के कारण ड्राइविंग सीखी ही नहीं, कार को मैं डब्बा बोलती थी...बैठे और चले गए, कितना बोरिंग है. पापा ने बिगाड़ भी तो रखा था, १५ साल की उम्र में राजदूत सिखा कर...बाइक चलाने में मज़ा आता था, थ्रिल महसूस होता था. और वो कच्ची उम्र थी तो लोगों की शक्लों पर बदहवासी देख कर बेहद अच्छा लगता था. मेरी साथ की दोस्तों में से किसी ने भी बाइक नहीं सीखी थी. आज तक भी कम लोगों को जानती हूँ, कई तो यकीन ही नहीं करते कि मैं राजदूत चलाती थी. कुणाल ने भी जब पहली बार छोटे भाई को देखा राजदूत पर तब जाके माना कि मैं चलती होउंगी कभी. वो शादी का पहला साल था, साड़ी पहन कर ससुराल में थी...पर अपनी राजदूत देखते ही सब छोड़ के चलाने का मन करने लगा.
खैर...मैं बात कर रही थी कि क्यों मुझे लगता था कि मुझे कार चलाने में मज़ा नहीं आएगा...कि बहुत बोरिंग है. मेरी फ्लाईट और मैं जैसे एक जान हैं. मैं स्कोडा फाबिया चलाती हूँ...कल मैं दूसरी बार लॉन्ग ड्राईव पर गयी, अकेले. तो महसूस किया कि मुझे प्यार हो गया है, कार ड्राईविंग से :) वैसा ही अहसास होता है, कुछ नया करने पर, दिल की धड़कने बढ़ी रहती हैं, मूड अच्छा अच्छा सा रहता है और दिल बस ऐसे ही गीत गाता रहता है.
मुझे लगता है कि जिंदगी में हमेशा कुछ नया सीखते रहना चाहिए, इससे जिंदगी खुशगवार रहती है. नया करने में जो थ्रिल आता है उससे हर दिन को एक नया मकसद मिलता है. इधर काफी दिनों से कुछ नया सीखा नहीं था तो मज़ा नहीं आ रहा था जीने में. आजकल फिर से सुबह उठती हूँ तो सोचती हूँ कि आज कार लेकर किधर जाऊं...ये और बात है कि रोज नहीं जाती हूँ, पर फिर भी सुबह को सोचने के लिए एक अच्छी चीज़ तो मिलती है.
पैदल चलने पर हर तरफ घूरते लोग होते हैं, आश्चर्य होता है कि इतने सालों बाद भी आदत नहीं पड़ी है. या ये भी हो सकता है कि बाइक चलाने के कारण अब लोगों के घूरते हुए देखने की आदत ख़त्म हो गयी है. एक सेकंड के अन्दर आप किसी के सामने से गुज़र जाते हैं...उसपर हेलमेट, जैकेट तो बहुत हद तक लगता है कि नज़रें कुछ देख नहीं पाएंगी. कार चलाना इस सुरक्षा को एक कदम आगे ले जाता है. कार मेरी खुद की पूरी दुनिया है, जहाँ मैं एकदम महफूज़ हूँ, जहाँ कोई घूरेगा नहीं. कल मोहल्ले में भी गाड़ी चलाई तो अहसास हुआ इस बात का और भी शिद्दत से.
मुझे समझ नहीं आता है कि हमारा समाज किधर गलती कर रहा है कि आखिर क्यों लड़कियां तो घूरते नहीं चलती लड़कों को...पर जहाँ तीन शोहदे खड़े हैं दूर से किसी लड़की पर नज़र चिपकाये रखेंगे. ऐसे में कई बार दिल करता है कि ऐसे ही उठ कर थप्पड़ मार दूं. कोई पूछे कि क्यों तो कहूँ कि ये जो घूर रहे हो तुम बिना मतलब के, मेरा भी बिना मतलब के थप्पड़ मारने का मन किया. या फिर तुम्हारे देखने से उतनी ही तकलीफ होती है जितनी तुम्हें इस थप्पड़ से हुयी है. लड़कियां घूरने की चीज़ नहीं हैं...तमीज का ये चैप्टर लगता है आजकल माँ-बाप अपने बेटों को पढ़ाते ही नहीं.
सुबह सुबह मन बहुत भटकता है...खैर.
ऑफिस जाने का टाइम हो रहा है...कार की बड़ाई फिर कभी.

05 January, 2011
ढाई आखर प्रेम का
इश्क सवालों की एक उलझी हुयी गुत्थी ही तो है और क्या. आज मैं आपको एक लड़की की कहानी सुनाती हूँ जिसकी जिंदगी में सवाल रास्तों की तरह खड़े हो जाते हैं...हर सवाल चुनने के पहले उसे ये भी देखना पड़ता है कि सवाल का उत्तर दे कर उसे ले जाने वाला सपनों का शहजादा दिखता कैसा है.
एक छोटे शहर की आम लड़की थी वो...नहीं नहीं वो रहती दिल्ली में ही थी, पर कहते हैं ना, कुछ शहर हमारे दिल के तहखानों में बसे होते हैं. उसकी दिली ख्वाहिश थी कि कोई शब्दों से उसका दिल चुरा कर ले जाए, पर उसे डर ये लगता था कि कोई उसकी सूरत पर ना मर मिटे...खुदा ने उसे कमाल का हुस्न बक्शा था...रंग जैसे दूध के मर्तबान में किसी ने सिन्दूर का हाथ लगा दिया हो गुलाबी उजला, गोल मासूम चेहरा और बड़ी बड़ी सुरमई आँखें...सपनीली, खोयी खोयी सी, उसपर हर रंग के कपड़े फबते थे पर जब वो वासंती पीला पहनती थी तो जैसे शरद में भी फूल खिल उठते थे.
उसके कमरे में फिल्म सितारों के नहीं किताबों के पहले पन्ने शीशे में मढ़ कर टंगे रहते थे...आलमारी पर उसने काफी कुछ चिपका रखा था, कई सारी पंक्तियाँ मोती जैसे अक्षरों में, अखबार की कतरनें, पत्रिकाओं से काटे गए चित्र. लड़की को लिखने का शौक़ भी एक ऐसे ही शायर को पढ़ कर जागा था. उसका पसंदीदा शगल था लेखकों को ख़त लिखना...लड़की का सोचना था कि तारीफ और बुराई दिल खोल कर करनी चाहिए, उसे कोई पसंद आता तो पन्ने दर पन्ने भर देती...लड़की ऐसा ही इश्क के बारे में सोचती थी, कि कुछ बचा कर नहीं करना...इश्क है तो पूरा है, मन से और आत्मा से है.
लड़की को अक्सर प्यार हो जाता, तब वो बेसब्री से अपने लेखक को पढ़ती...नायिका की जगह खुद को रखती, नाराज़ होती, मनुहार करती...कल्पना की एक पूरी दुनिया बस जाती उसके इर्द गिर्द, जिसमें कुछ पंक्तियाँ होती...कुछ फलसफे होते. बस वादे नहीं होते उसकी प्रेम कहानी में...ना मिलने का, ना बिछड़ने का. उसने कभी किसी से कुछ नहीं माँगा...उसका प्यार एकतरफा होके भी पूरा था क्योंकि प्यार सवाल नहीं करता था...वो खुद भी सवाल कहाँ करती थी कभी. उसके खतों में उसका नाम तक नहीं लिखा होता था कभी...पर उसके ख़त किसी बेहतरीन साहित्यिक रचना से कम नहीं होते थे. जिन खुशकिस्मत लेखकों को उसके ख़त मिले थे, वो अक्सर उसकी बातें किया करते थे. ऐसी कोई महफ़िल नहीं होती जिसमें उसके चर्चे नहीं होते.
सब कुछ अच्छा चल रहा था...बस एक दिन आलमारी ने गलती कर दी, आपको आलमारी याद है, जिसमें उसने कई पंक्तियाँ अपनी खूबसूरत लेखनी में सजा रखी थीं? एक शाम उसके घर एक मेहमान आया, उसे किसी कवि सम्मलेन में भाग लेना था. जैसा कि अधिकतर घरों में होता है, एक पंक्ति का परिचय दिया गया दोनों का, बस...और बात वहीं ख़त्म हो जाती पर चूँकि लड़की की अगले दिन हिंदी की वार्षिक परीक्षा थी, उसके पिता ने आगंतुक से उसके उत्तर जांच लेने को कहे. लड़की के कमरे में जाते ही लेखक ठिठक गया...लेखक जिसका कि नाम अक्षर था सवालों में घिर गया. आलमारी पर लिखे शब्द चलचित्र से उसकी आँखों में घूमने लगे...और एक पुराने कागज़ की लेखनी से हूबहू मिलने लगे. उसे एक मिनट का एकांत चाहिए था...सिगरेट के बहाने से निकला और लाइटर की रौशनी में उसने कई जगह से मुड़ा वो कागज़ निकाला...पास से देखने में कागज़ थोड़ा जल भी गया, पर पंक्तियाँ एकदम अलमारी पर की लेखनी से मेल खाती थीं.
अक्षर को चक्कर आ गया...तबीयत ठीक ना होने की बात कर के वो अपने कमरे में आराम करने चला गया. सारी रात वह सोचता रहा...उस ख़त के बारे में. क्या वो सच में लड़की का पहला ख़त था, उसे उससे पहला प्यार हुआ था? लड़की ने कभी ना अपना नाम बताया, ना पता...बस साल, महीने हफ़्तों उसके ख़त आते रहे. वह कहाँ भूल पाया था वो पहला ख़त, आज भी तो हमेशा अपने बटुए में लेके घूमता फिरता है. फिर क्या करना चाहिए उसे? पूछ ले उससे...बता दे कि उसके खतों ने कैसे उसे जिलाए रखा है, घनघोर गरीबी, दुत्कार और हर तरफ अस्वीकृतियों के बावजूद...उसके ख़त ने प्राण फूंके हैं उसके लेखन में. कि उसकी हर कृति में दीपशिखा सी वो जली है.
फिर उसकी आँखों में उभरा लड़की का चेहरा, उसकी चकित आँखें जब वो उसके कमरे में ठिठक गया था...उसका वो सवाल कि क्यों, क्या बात हुयी भला? आप मुझे पढ़ने से क्यों इंकार कर रहे हैं. कि वो उलझन में पड़ गया कि प्यार कहाँ था...उन खतों से या इस पनियाली आँखों वाली लड़की से प्रथम दृष्टि में जो हुआ वो प्यार था. कि क्या ये दोनों एक ही हैं, प्यार के दो रंग?
अगले दिन उसकी वापसी थी, उसने बस एक बार लड़की को आँखों से पिया...और विदा हो गया. लगभग तीन महीने बाद, लड़की के नाम एक ख़त आया...एक पुस्तक के विमोचन का आमंत्रण था और पुस्तक की पहली प्रति लेखक के दस्तखत के साथ थी.
उसने पूरी रात जाग कर उपन्यास पढ़ा, पूरा सच लिखा गया था सारे खतों के साथ...उपन्यास का अंत एक सवाल पर था, तुम्हारी जिंदगी में मेरी कोई जगह हो सकती है? लड़की सोचती रही, सोचती रही...सारे लेखक, उनको लिखे सारे ख़त...इश्क का हर पन्ना उसकी आँखों में तैरता रहा...पर हर रंग से गाढ़ा रंग था पहले प्यार का, पहले ख़त का. पर उसका सवाल अब भी बाकी था...सवालों का सही उत्तर देकर उसे ले जाने वाला सपनो का शहजादा दिखता कैसा है?
भोर के साथ सवाल एक ही रह गया था...इश्क का चेहरा कैसा होता है? कैसी होती हैं वो आँखें जिनसे इश्क देखता है. लड़की ने वसंत के कपड़े पहने थे...और विमोचन पर जब उसने अक्षर को देखा...तो उसके सारे सवाल कहीं खो गए. सारे चौराहे, तिराहे, दोराहे मिल गए और एक गुलाब की पंखुड़ियों सा रास्ता सामने बिछ गया. पहला प्यार इतना खूबसूरत होता है, उसने पहली बार जाना. शब्दों में बंधा इश्क स्वतंत्र हुआ और मुकम्मल भी हुआ.

31 December, 2010
बहीखाता
पुराने साल की पुरानी आदत है...हिसाब किताब ले के बैठ जाने की. आज साल का आखिरी दिन...सोच रही हूँ क्या क्या गुज़रा इस बीते साल में. एक आम सी जिंदगी में खास क्या हो सकता है...उपलब्धियों के नाम पर बस एक दिन की लॉन्ग ड्राईव आती है जो मैंने खुद से की थी. नयी चीज़ सीखी, कार चलाना...नया सामान ख़रीदा...अपना हैंडीकैम...नए लोगों को पढ़ा, जाना...किशोर चौधरी.
दिसंबर का ये महिना मेरे लिए अक्सर खोने पाने का रहता है...पिछले साल इसी समय सागर का पहला मेल आया था...इस साल एक बहुत पुराने दोस्त का कमेन्ट देखा कल अपने ब्लॉग पर...साथ ही तारीफ भी, कि अच्छा लिखने लगी हो. दोस्तों से दुःख भी पहुंचा...एक करीबी दोस्त ने शादी कि और बुलाना तो दूर, बताया भी नहीं. वाकई दूरियां आ जाती हैं रिश्तों में...उसी तरह शिंजिनी की शादी में दिल्ली गयी...देर रात उस बंगाल समाज में रुकी. भाई हिम्मत का काम था...वो तो बचपन से इन्द्रनील से दोस्ती होने के कारण थोड़ी बहुत बांगला समझ में आती थी तो कमसेकम पता चल रहा था कि क्या चल रहा है. इस साल मनीष से भी बहुत साल बाद मिली...नील और मनीष दोनों मेरे हाथ का खाना खा के आश्चर्य करते रहे कि हमको सच में खाना बनाना आ गया. दिल्ली में पूजा से मिली...उसने इतने प्यार से चाय बनायी कि मैं कभी नहीं पीती थी पर उसका दिल रखने के लिए चाय पी और अच्छी भी लगी. प्यार में बहुत स्वाद होता है.
वोंग कार वाई की फिल्मों से परिचय हुआ...लगा कि इतने दिन कैसे नहीं देखी...पहली बार अज्ञेय को ध्यान से पढ़ा...कुश और अपूर्व से मिली, देखा कि अपूर्व कितना भला सा लड़का है, कुश के बारे में कुछ नहीं कहूँगी ;) पीडी के रस्ते के ज्ञान के बारे में जाना... नीरा से मिली, उनको अपनी बाइक पर घुमाया...अनगिन गप्पें मारी...बहुत सारी किताबें पढ़ी.
अपनी उम्र के साथ तालमेल बिठाने में साल अंत आते आते कामियाब हुयी...लगता था बुड्ढी हो गयी हूँ, बहुत मच्योर हो गयी हूँ...सब सोच के करती हूँ, आगे पीछे, दुनिया, समाज...सारा बोझा अपने सर ले के घूमती थी. एक दिन लगा बस...दिल की आवाज़ पर कार ले के निकली थी...अपने इस पागलपन में ये भी दिखा कि अब भी कुछ बचा हुआ है मुझमें...जो पहले वाली पूजा जैसा है. फिर से किसी ने कहा 'तू एकदम पागल है' और उसे कॉम्प्लीमेंट की तरह लिया. उम्र जैसे अचानक कम हो गयी.
फिर से पहली बार प्यार हुआ...गोवा गयी..आलसी वाली छुट्टी मनाई...कुणाल को रोज देखती हूँ तो लगता है प्यार बढ़ता जाता है exponentially यकीन आता है कि सोल्मेट्स होते हैं...शादी के तीन साल तो हो गए. बहुत बड़ा माइलस्टोन है. प्यार की बारीकियां, झगड़े, आफतें...और शादी की जिम्मेदारियों के बावजूद...प्यार सलामत है. touchwood.
पापा और भाई से थोड़ी ज्यादा गप्पें मारी...मम्मी की थोड़ी ज्यादा याद आई...रोना थोड़ा ज्यादा आया. सुबह उठ कर आज भी पहला ख्याल मम्मी का ही आता है...अब कभी कभी इस ख्याल पर मुस्कुराने का मन करता है, साल में दो तीन बार ही सही. जब सपने में मम्मी से डांट खा के उठती हूँ तो अक्सर भूल जाती हूँ कि कहाँ हूँ, लगता है पटना में हूँ और उठ कर कॉलेज जाना है. तब अक्सर हँसी आती है सुबह.
बाइक अब भी ९० पर चलाती हूँ मूड होता है तो...देर रात मोहल्ले में बाल खुले छोड़ कर, गाना गाते या सीटी बजाते हुए भी बाइक चलाती हूँ...ऐसे में भूतों के डरने पर मज़ा भी आता है...कभी कभी अपने डरने पर भी मज़ा आता है. चाँद अब भी खूबसूरत दिखता है...दोस्तों की याद अब भी आती है. जिनसे सालों हो गए मिले हुए, उनकी भी. लगता है सब होते और मैं सबको कार में ठूंस कर कहीं दूर चली जाती, वहां सब मिल कर पिकनिक मनाते.
कहानी लिखने की कोशिश की...और अपनी नज़र में आश्चर्यजनक रूप से सफल हुयी...किरदार लोगों को सच लगते हैं, कहानियां सच में घटी हुयी लगती हैं. यानि कल्पना बहुत हद तक detailed है. ये बात इसलिए भी अच्छी लगती है कि मुझे कभी लगता नहीं था कि मैं कभी कहानी रच पाउंगी. ब्लॉग को आजकल रफ कॉपी की तरह इस्तेमाल करती हूँ. फिल्में दिमाग में चलती जाती हैं, लिखते जाती हूँ...बिना सोचे कि अच्छी हैं, बुरी हैं या अधूरी हैं. फिल्में बनाना आसान होगा अब किसी दिन. पिछले साल व्यंग्य लिखने की कोशिश की थी...इस साल कहानी. अच्छा लगता है कि सब कुछ हो रहा है...बिना रुकावट के. ये भी लगता है कि मेरी कोई खास पकड़ नहीं है जैसे सागर, दर्पण या अपूर्व की है...एक बार में लग जाता है कि ये इनकी शैली है...समझ नहीं आता कि अपनी कोई शैली बनायीं भी है या ऐसे ही. लिखना अच्छा लगता है...लिखती हूँ...वैसे भी ब्लॉग ही तो लिख रही हूँ कौन सा छप रहा है नैशनल पेपर में कि सब पढ़ के कहिएं कैसा ख़राब है या अच्छा है :)
साल के अंत में...बहुत दिनों बाद...इश्वर का धन्यवाद करती हूँ...कुणाल के लिए, अपने परिवार के लिए और मेरे कुछ खास दोस्तों के लिए जो मेरी जिंदगी को पूरा करते हैं. मैं जहाँ हूँ...संतुष्ट हूँ...सुखी हूँ.
सबको नए साल की हार्दिक शुभकामनायें.
29 December, 2010
जिगसा पजल
वो हमेशा की तरह उस झील के किनारे पर खड़ी थी...बंगलोर शहर से बाहर नए एयरपोर्ट से थोड़ी दूर, नैशनल हाइवे नंबर सात पर पहाड़ियों के पांवों तले लेटी वो झील जिया की जिंदगी में बहुत ख़ास हो गयी थी. उस झील के पार एयरपोर्ट था और हवाईजहाज जब गुजरते थे तो जैसे झील के पानी में हलचल मच जाती थी. झील से थोड़ा ही हट कर रेलवे लाइन भी गुज़रती थी और पास में हाइवे था. जिया को लगता था कि शहर में बस एक यही जगह है जिधर से शहर पहुँचने के तीनो रास्ते दिखते हैं...एक तरह का संगम...प्रयाग...मीटिंग पॉइंट.
नॅशनल हाइवे नंबर सात कन्याकुमारी तक जाता था...झील के किनारे बैठी वो अक्सर सोचती थी कि कार लेकर चलती जाऊं, चलती जाऊं जब तक कि सड़क ख़त्म ना हो जाए...और अगर वो NH 7 पर ड्राइव करती जाए तो सच में ऐसी जगह पहुँच जायेगी जहाँ से आगे जाने का कोई रास्ता नहीं होगा. सामने उछाल मारता समंदर...वैसा ही होगा जैसी ये झील है. समंदर पार करना बहुत मुश्किल है. कन्याकुमारी पहुँच कर आगे जाने का कोई रास्ता नहीं होता. सब ख़त्म हो जाता है पानी की कुछ लहरों तक आ कर. उनके रिश्ते की तरह.
अभी कल ही की बात लगती है जब तुषार और वो शाम को काफी सालों बाद मिले थे. उसे बहुत दिनों बाद बर्फ का गोला नज़र आया था एक ठेले पर तो वो काफी खुश थी...उसपर तुषार को सर्दी थी तो वो गोला नहीं खा सकता था...उसे चिढ़ा कर खाने में और भी मज़ा आ रहा था. शाम बेहद खूबसूरत थी, मीठी, खट्टी प्यारी...एक हमेशा याद रहने वाली शाम के सारे रंग मिले हुए थे. सड़क किनारे ऊँचे पेवमेंट पर वो खामोश ही बैठे थे. दिसंबर महीने की हलकी ठंढ थी जो शाम ढलते बढ़ती जा रही थी.
तुषार ने बिना किसी भूमिका के ही कह दिया था...जिया, अगर मैं कहूँ कि हम आखिरी बार आज मिल रहे हैं तो?. उसे लगा वो मज़ाक कर रहा है पर उसकी आवाज़ थोड़ी ठहरी हुयी थी इसलिए डर भी लगा कि कहीं सीरियस बात तो नहीं कर रहा...तुषार बोलता गया...अब तुम्हारी शादी हुयी यार...डेढ़ साल होने को आये. तुम्हें चाहिए कि अपनी शादी पर ध्यान दो. मैं रहूँगा तो खामखा कभी अपने पति से लड़ पड़ोगी मेरे लिए. मैं जानता हूँ, हर लड़का इन्सेक्युर होता है. वो तुम्हारी पूरी दुनिया होना चाहिए, तुम्हारा बेस्ट फ्रेंड, तुम्हारा सब कुछ. मेरी कोई जगह नहीं है तुम्हारी जिंदगी में. यूँ तो जिया ने कोशिश की, बात को परे हटाने के...हम आखिरी बार मिल रहे हैं...पागल हो गया है, मर नहीं जाएगा मेरे बिना! पर असल में ये बात उसने अपने खुद के लिए कही थी.
तुषार ने लम्हे में सब कह दिया...कहने को बचता क्या था फिर. प्यार, शादी सब कुछ जैसे पानी में रंगों की तरह घुलने लगा. कला खट्टा गोला में हर स्वाद अलग महसूस होने लगा, कभी खट्टा, कभी तीखा, कभी मीठा. बहुत से मंज़र आँखों के सामने तैर गए, कितने झगड़े...कितना मनाना और कितने सारे साथ के पिकनिक वाले दिन. शादी के दिन कितना तो रोई थी तुषार से लिपट कर. याद बस वो लम्हा आता था...जब उसने कहा था, पागल मैं थोड़े कहीं जा रहा हूँ, आता रहूँगा तुझसे मिलने बंगलोर...तू शादी कर रही है, मर थोड़े रही है. मैं हमेशा तेरे साथ हूँ रे...पापा ने भी विदाई के समय यही कहा था. कि हम आते रहेंगे मिलने. पर पापा तो छुट्टी कहाँ मिली...तुषार ही आया था, साल भर बाद लगभग...छोटे भाई के साथ घर से भाईदूज का सामान लेकर.
जिया ने कुछ नहीं कहा...कहना चाहती थी, कि मैं कोई गर्लफ्रेंड थोड़े हूँ जो ब्रेक अप हो जाएगा हमारा...दोस्ती कोई ख़त्म हो जाने वाली चीज़ थोड़े है. कि एक दिन उठ कर तुम बोल दो कि तुम्हारी पूरी जिंदगी कोई और है...मेरी कोई जगह नहीं है. सिर्फ इसलिए कि किसी से मैंने शादी की है, उससे बेहद प्यार करती हूँ वो मेरी पूरी दुनिया नहीं ना हो जाएगा. मम्मी है, पापा हैं, भाई है...घर के इतने सारे लोग, नाना नानी, भाई बहन और कुछ खास दोस्त. सब मिलकर मेरी पूरी दुनिया बनाते हैं. इस जिगसा पज़ल का तुम एक जरूरी हिस्सा हो...तुम्हारे जाने से मेरी दुनिया में एक खाली प्लाट रह जाएगा.
पर ऐसे एकतरफ़ा निर्णय ले लेने पर कहने को क्या बचता है. अगर सच में उसे लगता है कि उसे मेरी जिंदगी में नहीं होना चाहिए तो मैं उसे नहीं रोकूंगी. लग कुछ वैसा रहा था जैसे जब पहली बार उसने बताया था कि वो होस्टल जा रहा है. उसका जाना जरूरी था, पढ़ना था...आगे कुछ अच्छा बनना था. जाना तो पड़ेगा ही. ठीक है जाओ...फोन करोगे कि नहीं? जिया को लग रहा था कि जैसे सब कुछ धीमा हो गया है...पलकें भी स्लो मोशन में ही झपक रही थीं. बर्फ का गोला पिघलते वो भी जैसे जम सी ही गयी थी...सोच रही थी तुषार का मतलब बर्फ होता है...
जाते वक़्त तुषार को हग करते वक़्त उसने मसहूस किया कि उसने बस एक लम्हे भर ज्यादा उसे पकड़े रखा है, हर बार से बस थोड़ा सा टाईटली हग किया है...उस वक़्त उसे महसूस हो गया कि तुषार अब वापस सच में नहीं आएगा मिलने. उसे पता नहीं क्यों उस वक़्त उस झील की याद आई.
NH7 के साथ चलती उस झील पर लगभग हर महीने किसी ना किसी दिन जाने का दिल कर आता है उसका. झील किनारे खड़े होकर वो बहुत सोचती है...जिसमें ये बातें भी आती हैं कि तुषार अब जाने कैसा दिखता होगा...बहुत साल हो गए बंगलोर आके बसे हुए. कभी कभी बच्चों के साथ भी आती है वहां, उन्हें खेलते हुए देख कर यादों को दुलराती है. जिंदगी के मुश्किल इक्वेशन अब भी मुश्किल लगते हैं उसे. ये रिश्तों की पेचीदगियां...परत दर परत सामाजिकता का खोल उसने ना अपने ऊपर चढ़ने दिया ना किसी और रिश्ते पर.
जब भी उसका झील पर जाने का मन करता है, वो जानती है कि तुषार बंगलोर आया हुआ है...हर बार वो वहां खड़ी होकर सोचती है कि इस बार कैसे आया होगा...फ्लाईट से, कर ड्राइव करके या ट्रेन से? उसकी आँखें अपने जिगसा पजल के हिस्से को बेतरह मिस करती हैं.

28 December, 2010
मेरी पहली लॉन्ग ड्राइव- अकेले
कोई कहे कि तुम एकदम पागल हो...इसको कॉम्प्लीमेंट की तरह लेना कब शुरू किया पता नहीं, पर अजीब चीज़ें करना, रिस्क लेना, जिनसे डर लगे वही काम करना...जिंदगी को छू के देखना...मौत को धप्पा दे आना इन सब कामों में मज़ा बहुत आता है. नहीं?
मैंने कार ड्राइविंग इस साल की शुरुआत में ही सीख ली थी...लाइसेंस जनवरी एंड में आ गया था. पर उसके बाद से कार चलाई ही बहुत कम है, एक तो कुणाल को डर लगता है तो वो मेन रोड पर हमको देता ही नहीं है...उसको टेंशन ही इतनी होती है. चेहरा देखने लायक होता है उसका, पूरा ध्यान उसका सड़क पर, और मैं गप्पें मारती चलती हूँ. अभी शनिवार रात को एक मित्र को मराथल्ली ड्रॉप करना था, रात के कोई एक बज रहे थे. गाड़ी मैं ही चला के ले गयी, कभी कभी ज्यादा जिद करने पर और रात को चूँकि सड़कें खाली रहती हैं तो कुणाल चलाने दे देता है हमको. लगभग ऊँगली पर गिन सकते हैं कि कितनी बार गाड़ी मैंने चलाई है साल में.
कल दोपहर से ही खुराफात सूझ रही थी मुझे, ऑफिस जाने के पहले दोनों चाभियाँ ले कर उतरी थी...बाइक की भी और कार की भी. मेरे घर में पार्किंग से कार निकाल पाना बहुत मुश्किल है...अपार्टमेन्ट के दो गेट हैं...पीछे वाले गेट में अक्सर बहुत सी गाड़ियाँ लग के रास्ता ही ब्लोक रहता है वरना उस गेट से गाड़ी निकलना एकदम आसान है. थोड़ा सा रिवर्स करो और बस सीधे सड़क पर. वहीं सामने वाले गेट से निकलने के लिए बहुत आड़ा टेढ़ा करके निकालना पड़ता है. पिछली बार कोशिश की थी तो मिरर पर स्क्राच लगा दिया था. इतना रोना आया था कि मत पूछो.
ऑफिस जाने टाइम तो नहीं जा पायी कि रास्ते में बहुत गाड़ियाँ थी...वापस आई, कुक से खाना बनवाई फिर सोच रही थी कि कल व्हाईटफील्ड में मीटिंग है, बाइक से १८ किलोमीटर कुछ ज्यादा हो जायेंगे. कार से जा पाती तो कितना अच्छा रहता. भगवान का नाम लिया और दिल में कहा 'बेटा चढ़ जा सूली पर, जो होगा देखा जाएगा' अब सोचती हूँ तो हँसी आती है. बेसमेंट में पहुंची तो फिर से बाइक लगी हुयी थी कार के आगे...दरबान भी बेचारा देख रहा था कि मैं रोज कार की चाभी लिए आती हूँ और फिर जाती कहीं नहीं हूँ. तो उसने सामने से बाइक हटा दी. मैंने कार पहली बार निकाली अपार्टमेन्ट से बाहर.
गहरी सांसें ले रही थी...और दिल में कह रही थी 'यू कैन डू ईट, कम ऑन पूजा'. डर तो इतना लग रहा था कि दिल लगता था उछल के बाहर आ जाएगा...हाथ एकदम ठंढे पड़ रहे थे, एकदम. पहले तो कार के शीशे उतारे थे सारे ताकि बाहर की आवाज़ सुनाई पड़ती रहे. फिर मैंने हिम्मत की और सारा ध्यान सड़क पर रखा...शुरू के टाइम के कुछ लम्हे मुझे जिंदगी भर याद रहेंगे...सांस अटक रही थी. 'आई कैन डू ईट' के साथ एक और ख्याल भी आ रहा था 'मैं एकदम पागल हूँ' और घड़ी घड़ी सर को हिला रही थी कि मेरा खुद का कोई भरोसा नहीं है. फिर दिल में सोलिड बोल्ड ख्याल आया 'कि क्या होगा हद से हद एक स्क्रैच आएगा कार में, मर थोड़े ना जाउंगी'. बस फिर डर नहीं लगा...और मैंने कॉनफिडेंस के साथ कार चलायी.
ट्रैफिक वाली सड़कों पर तो कोई चिंता नहीं थी, २० की स्पीड पर क्या खाक होगा...खुली सड़कों पर उफ़ क्या मज़ा आता है. थोड़ा सा रोड खाली मिला नहीं कि आह...रात का समय...दिल में कोई गाना, मस्त सा मौसम, थोड़ा सा डर कि कुणाल को बताये बिना भाग आई हूँ :) किल्लर कॉम्बो होता है...एकदम दिल खुश हो जाने वाला टाइप्स.
वापस आई तो दोस्त बोले...क्या जमाना आ गया है, अपनी ही गाड़ी ले के भागना पड़ रहा है...भाई हंसा बहुत देर तक पहले फिर बोला 'रे बिलाई क्या सब काम करती है' और जिससे सबसे डर लग रहा था...कि कुणाल जानेगा तो जान मार देगा पर वो कितना प्यारा है उसने बस कहा कि बता के जाया करो :) हम उससे ये भी पूछे कि तुम सोचे थे कि हम ऐसे गाड़ी लेके फरार हो जायेंगे. वो बोला एकदम सोचे थे, हर रोज़ सोचते हैं कि आज घर जायेंगे तो तुम गायब रहोगी. वो मुझे कित्ती अच्छी तरह समझता है :) No wonder I love him like crazy.
ये थी मेरी पहली लॉन्ग ड्राइव की कहानी...खुद के साथ...और ये पूरी पूरी सच्ची है :)
Subscribe to:
Posts (Atom)