08 August, 2008

और भी गम हैं ज़माने में...

कुछ लोगो के ऊपर हमेशा किसी न किसी चीज़ का भार रहता है...
आजकल लगने लगा की मैं ऐसे ही कुछ लोगो में से हूँ शायद। पहले घर ढूँढने की आफत, अब घर मिल गया है तो दूसरी समस्या खड़ी है। अगर देखा जाए तो समस्या है नहीं, ये मेरी बनाई हुयी समस्या है।

मैं एक लड़की हूँ...और मेरे लड़की होने में मेरी पसंद नापसंद नहीं पूछी गई, पर इसके बाद जो चीज़ें मेरे सामने आती हैं उनमे मेरा लड़की होना बहुत बड़ा माद्दा बन जाता है। मुझे मोटरसायकिल चलने का मन करता है। मुझे बहुत अच्छा लगता था चलाना, पर पहले भी चूँकि कोई और नहीं चलाती थी तो मम्मी पापा मुझे भी नहीं चलाने देते थे। अब जब मुझे लगता है मैं वो कर सकती हूँ जो मेरा मन करता है...मैं देखती हूँ की समस्या अब भी वहीँ है।
और जो मेरे अपने थे वो भी मेरे इस शौक़ को बेवकूफी बोलते हैं। मैं सच में सवाल करना चाहती हूँ की इसमे बेvakufi क्या है, सिर्फ़ इसलिए की बाकी लड़कियां नहीं चलाती, मैं शायद बंगलओर में एकलौती लड़की होउंगी जो bike चलाती है so what...big deal.
mera कुछ करना इसपर dependent क्यों हो की बाकी लोग ऐसा कर रहे हैं कि नहीं, उनका मन, न करें मेरी बाला से। मैं क्यों इसके कारण दुखी होऊं। इतना दिमाग ख़राब करने के बाद कुछ पसंद आया था...honda aviator , तो पता चला कि वो ५"७ से कम के लोगो के लिए नहीं है। अब भाई साईकिल तो नहीं है न कि हाफ पैडल चला लेंगे, सड़क पर आधे वक्त तो पैर नीचे ही रहते हैं। तो ये आप्शन भी आउट हो गया।
अब मैं सोच रही हूँ कि कौन सा मॉडल खरीदूं। ये कम स्पीड वाली चीज़ें ऐसे ही मुझे एकचइ नहीं लगती, अधिकतर में सिर्फ़ १०० सीसी का इंजन है, उसमे क्या होगा। बस एक सुजुकी access में १२५ सीसी इंजन है और मैंने अभी तक गौर से देखा नहीं है उसे, शायद वो एकदम स्कूटर टाइप है,जैसा कि फोटो में दिखता है।
शायद मैं "pleasure" confirm karun...why should boys have all the fun।

खैर
और भी गम हैं ज़माने में मुहब्बत के सिवा
रातें और भी हैं वस्ल की रहत के सिवा
मुझसे पहली सी मुहब्बत (enticer) मेरे महबूब न मांग..

05 August, 2008

मुझे मुहब्बत है...

















i absolutely love my new home...if love can be absolute in any वे


























मेरे नए घर की हर चीज़ मुझे बेहद पसंद है...एक एक कर के बताती हूँ













मेरे घर आने का रास्ता इस इस इस के पेड़ों से ढका हुआ है, दोनों तरफ़ गुलमोहर के पेड़ और रास्ते पर आती हलकी धूप छाँव, जैसे चलते हुए ही महसूस होने लगता है कि मंजिल बाहें फैलाये इन्तेज़ार कर रही है।













वैसे रास्ता इतना खूबसूरत हो तो मंजिल न भी मिले अफ़सोस नहीं होता...






मेरे घर के ठीक पीछे एक मन्दिर है, और हर shaa जब साँझ देती हूँ तो वहां से आती घंटियों की आवाज़ ऐसे लगती है जैसे मेरे कमरे में ही आरती हो रही हो...आंख बंद करती हूँ तो जैसे मन्दिर में ही पहुँच जाती हूँ। उसपर बालकनी में चिडियों के वापस लौटने का शोर...बादलों के कई रंगों में रंगी शाम, जैसे जिंदगी इसी को कहते हैं।







और is के बाद होती रहती है मेरी खुराफात, किचन में...तो मैंने दिखाती हूँ की मैंने क्या बनाया कलlको





और इसके बाद होती रहती है मेरी खुराफात, किचन में...तो मैंने दिखाती हूँ की मैंने क्या बनाया कल रात को...इसे हमारे यहाँ चितवा कहते हैं, कई जगह चिल्का या चिल्ला भी कहा जाता है. इसे बनाना आसन है, बस बेसन में थोड़ा प्याज, हरी मिर्च, टमाटर, बंधगोभी टाइप चीज़ बारीक काट के डालो, अजवाइन, जीरा, थोड़ा सा लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर डालो, पानी दल ke मिक्स करो और बस, तवा पर डोसा टाइप फैलाते जाओ. दो मिनट में awesome खाना तैयार इसको कोई भी प्राणी सिर्फ़ अचार के साथ चट कर सकता है...लेकिन कुछ भुक्खड़ लोग हल्ला कर के सब्जी भी बनवाते हैं जैसा कि आप देख रहे हैं. खुशनसीब लोगो को हमारे हाथ का खाना खाने मिलता है. :D






aur khushnaseeb logo ko milti hai aisi neend








04 August, 2008

फिल्में और हम

इस वीकएंड दो फिल्में देखीं घर पर ही, और कोई उपाय भी नहीं था। २ अकेडमी अवार्ड विनर "crash", मुझे काफ़ी पसंद आई, खास तौर से इसकी पटकथा और डायलॉग बहुत अच्छे लगे मुझे। मेरा फेवरिट है "you think you know who you are, you have no idea", यह डायलॉग एक पुलिस ऑफिसर अपने जूनियर को कहता है और जैसे जैसे फ़िल्म आगे बढती है हम देखते हैं वही जूनियर ऑफिसर एक नीग्रो की मदद तो करता है उसका आत्मसम्मान बचने के लिए और उसका भरोसा जीतने के लिए मगर एक दूसरे नीग्रो को अपने अविश्वास के कारन गोली मार देता है।

फ़िल्म में जिस तरह समाज के अलग अलग हिस्सों की सोच और एक खास तरह के हालात में उनका व्यवहार दिखाया है, वह वाकई आपको सोचने पर मजबूर कर देता है कई जगह व्यथित भी करता है। जिस तरह हमारे समाज में भी कई पूर्वाग्रहों से बंधे होने के कारण हमारी सोच प्रभावित होती है वैसा ही ताना बना बुना गया है और अंत में बड़े कौशल से सारी घटनाओं का आपस में जुडाव दिखाया गया है। मुझे फ़िल्म अच्छी लगी...a very different kind of cinema

अभी अभी दूसरी फ़िल्म ख़त्म हुयी है..."परजानिया", कहानी अहमदाबाद की है दंगों के सन्दर्भ में बनाई गई है। फ़िल्म अच्छी है पर मुझे सिर्फ़ एक चीज़ समझ नहीं आती, ऐसी फिल्मो को ये डॉक्युमेंटरी टाइप फीलिंग देने के लिए इंग्लिश में क्यों बनाया जाता है। अगर इसमे दंगो का सच ही दिखाया गया था तो क्या ये और जरूरी नहीं था की इसे हिन्दी में बनाया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बात पहुंचे, और अगर नहीं तो कम से कम गुजराती में बनाया जाता ताकि वहां के लोगों को ये फ़िल्म देखने को मिलती। हमारे लिए इंग्लिश में subtitles दे दिए जाते। औरतें आपस में घरेलू बातें भी अंग्रेजी में कर रही हों तो फ़िल्म चुभने लगती है और सच्चाई(वही सच्चाई जिसे दिखने के लिए ये फ़िल्म बनाई गई है) से दूर लगने लगती है।

its in being able to strike a fine balance. कुछ फिल्में जैसे Mr & Mrs Iyer में उनका इंग्लिश में बोलना पूरी तरह सही लगता था, क्योंकि एक साउथ इंडियन और एक कोलकाता का रहने वाला युवक इसी भाषा में बात करेंगे यही नहीं फ़िल्म में जहाँ जरूरत रही लोग हिन्दी में भी बोलते हैं। हमारे यहाँ फिल्मो की भाषा बहुत जरूरी है अगर कोई multiplex के लिए फ़िल्म बन रही है जिसकी विषयवस्तु कुछ ऐसा डिमांड करती है तब तो ठीक है, नहीं तो मुझे औचित्य समझ नहीं आता इंग्लिश में बनाने का. ये मेरा अपना नज़रिया है और मुझे लगता है की हमारी फिल्में हमारी भाषा में हो तो बेहतर, किसी को भी ऐसी भाषा बोलते दिखाना जो वो आम जिंदगी में प्रयोग नहीं करता हो सिवाए बेवकूफी के और क्या है. अब आज रात ममी पार्ट ३ देखने का मन है...देखीं क्या होता है.

02 August, 2008

जाएँ तो जाएँ कहाँ ए दिल

बंगलोर में आए तीसरा हफ्ता होने को आया, और इस बार घर के सारे काम निपटा दिए हैं तो थोडी फुर्सत है, अब आराम से शनिवार की सुबह उठ कर सोचा कि आज तो कहीं घूमने जाना है। वैसे सवाल बहुत ज्यादा मुश्किल नहीं था कि कहाँ जाएँ...dark knight रिलीज़ हुए इतने दिन हो गए और हम अपनी व्यस्तताओं के कारन देख नहीं पाये हैं, तो तय किया कि देख ली जाए...पर ये क्या नेट पर टिकेट बुक करने कि सोची तो देखती हूँ कि सारे हाउसफुल हो चुके हैं, यही नहीं कल का टिकेट भी नहीं मिल रहा है कहीं पर। मेरे तो दिल के सारे अरमान घर कि सींक में बह गए...दुखित हो के खाना बनाया, क्या खाक मन करेगा खाना बनने का अगर वीकएंड में कहीं जाने का प्रोग्राम ही सेट नहीं हो पाये।
यहाँ पर टिकेट कि इतनी ख़राब हालत क्यों है, दिल्ली में तो कोई दिक्कत ही नहीं होती थी, और इस तरह कि अडवांस बुकिंग तो कभी नहीं सुनी थी। और यहाँ तो ये हाल है कि ब्लैक में भी टिकेट नहीं मिलते (ऐसा दोस्तों ने बताया ) सुबुक सुबुक...बहू हू हू हू ...अब क्या करूँ कहाँ जाऊं

दुखी हो के सुबह सुबह गुस्से में सिर्फ़ डोसा और साम्भर बना लिया वरना तो आज आराम से पूडी सब्जी बनती फुर्सत से हैप्पी हो के, मगर हाय रे बंगलोर...अब मुझे मेरे सारे बेचारे दोस्तों का दर्द समझ में आ रहा है जो विप्रो, तस्स, आईबीएम जैसी जगह हैं और इस तरह वीकएंड में रोते रहते हैं कि कहाँ जाएँ। और जब भी फ़ोन करो सोते हुए मिलते हैं, क्या करेंगे, और कोई काम तो है nahin मैं तो ऐसी प्राणी हूँ कि म्यूज़ियम बोटानिकल गार्डन टाइप कहीं पर भी खुश हो जाउंगी, पर अभी जो फ़िल्म देखनी थी उसका क्या, उसपर तुर्रा ये कि सबने मन कर रखा है घर में मत देखना, हॉल में देखने लायक है। बड़ी अच्छी बात है, बहुत अच्छी फ़िल्म भी होगी पर इसको देखने के लिए क्या हम बंगलोर में हॉल खोलें?

अब मेरे पास कल का दिन भी है, मगर मालूम नहीं कहाँ घूमने जाएँ
किसी को कोई आईडिया हो तो बताइए :(

30 July, 2008

तसवीरें और प्यार...



जादू सी रौशनी है

या प्यार है जो रंग देता है नज़रिया...



तुम्हारे इंतज़ार में
शाम भी जैसे बाहें फैलाये हुए है...



और सिर्फ़ मैं ही नहीं
फूल भी गुनगुना रहे हैं...



आते ही पकोड़े खिलाऊंगी
जल्दी आओ ना...

29 July, 2008

मौसम, प्यार और तुम

याद है वो ब्लैंक sms के दिन
जब कहने को कुछ खास नही होता
और तुम्हारी याद आती
एक ब्लैंक मेसेज कर देती...

तुम पूछते, क्या बात है
मैं बस हँसती...
बात पता होती तो लिखती न
बुद्धू :P

और ऐसे ही सिलसिला चलता रहता
दिन रात अनवरत

जिस अंगूठे में दर्द पेन पकड़ने से होता था
उसमें sms करने से होने लगा

याद है वो छोटी कहानियाँ
जो अक्सर मेल किया करती थी तुम्हें
हमारी कहानी जैसी

और वो जगह जगह की तस्वीरों पर
शीर्षक लिखना

वो दिन जब बहुत सारा कुछ होता था
कभी शब्द होते थे...कभी खामोशी होती थी

और सब कुछ तुम्हें बताने का मन करता था
दिखाने का मन करता था

कुछ कुछ वैसा ही है यहाँ का मौसम
बहुत सी बारिश, ठंढ, कम्बल, धूप
एक ही दिन में सब कुछ
जैसे पहला पहला प्यार...




24 July, 2008

वाह बंगलोर...आह दिल्ली

बंगलोर एक खूबसूरत शहर है, खास तौर से दिल्ली से आने के बाद यहाँ के छोटे छोटे दो मंजिल के घर बड़े प्यारे लगते हैं। पर वो कहते हैं न, शहर की भी आदत होती है। जैसे सुबह सुबह अख़बार पढने की, चाहे आपके पास खबरों का कोई दूसरा मध्यम भी हो, अख़बार पढ़े बिना मन नहीं लगता।

कुछ वैसे ही दिल्ली की आदत है, खास तौर से जेऐनयू की गलियों में भटकने की आदत...अब इतनी दूर आ गई हूँ कि जाना सपना ही लगता है, पता नहीं अब कब जा पाऊँगी, बड़ा दुःख होता है। वो गलियां जैसे कहीं मुझमें ही भटकती रहती हैं मैं ख़ुद अपने अन्दर के रास्तों पर कुछ बिखरे लम्हे उठाती रहती हूँ। फ़िर याद आता है गुडगाँव और वो कितनी सारी रातें और कितनी सारी बातें। नैवैद्यम का डोसा, सुबह सुबह mac d पहुँच जाना, वो ऑफिस की इतनी भाग दौड़। वो हॉस्टल का खाना...

और मुझे यकीन नहीं होता की मैं सबसे ज्यादा मिस करती हूँ दिल्ली की बारिश...उससे जुड़ी सैकड़ों यादें, पकोडे, कॉफी और वो घुमावदार सड़कें जहाँ अक्सर मैं ख़ुद से टकरा जाती थी। बंगलोर में भी रोज बारिश होती है, पर यहाँ भीगने का मन नहीं करता(बीमार भी पड़ जाती हूँ)।

एक नए शहर में जिंदगी की नई शुरुआत करनी है, सब कुछ फ़िर से शुरू करना है...एक एक करके दो कमरों के अपार्टमेन्ट को घर बनाना है।
तो कमर कस के तैयार हूँ।
ॐ जय श्री गणेशाय नमः

Related posts

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...