11 November, 2010

बहुत क्रूर होता है प्रेम

न चाहने पर
बहुत क्रूर होता है प्रेम
मुस्कुरा के मांग लेता है,
मुस्कुराहटें

चकनाचूर कर देता है
सपनीला भविष्य
जहरीले शूल चुभोता है
औ सिल देता है होठ
छीन लेता है, उड़ान
रोप देता है यथार्थ पैरों में

न जानते हुए भी
हिंसक होता है प्रेम
नाखूनों से खुरच देता है
आत्मसम्मान

नमक बुरकते रहता है
पुराने, मासूम गुनाहों पर 
डाह से जला देता है
रिश्तों की हर डोर 
मौत के सातवें फेरे में
 अर्धांगिनी को करता सामने 

क्षमा करो हे प्रेम!
मैं एक साधारण स्त्री हूँ
मुझसे न पार हो सकेगी
तुम्हारी अग्नि-परीक्षा. 

19 comments:

  1. rachna achchhi lagi. prantu maaf karna main aapki bato se sahmat nahi hu. prem krur nahi hota hai. prem to jindgi ka wo ehsas hai jo jine ke andaz ko badal deta hai. kisi ko pa lena hi prem nahi hai. kisi ko khokar bhi hum prem ki bulindiyo ko chhute hai. agar kisi ko pa liya to wo prem ki pariniti hai prem nahi. prem ka sahi matlab kisi se juda rahkar hi samjha ja sakta hai.

    ReplyDelete
  2. rachna achchhi lagi. prantu maaf karna main aapki bato se sahmat nahi hu. prem krur nahi hota hai. prem to jindgi ka wo ehsas hai jo jine ke andaz ko badal deta hai. kisi ko pa lena hi prem nahi hai. kisi ko khokar bhi hum prem ki bulindiyo ko chhute hai. agar kisi ko pa liya to wo prem ki pariniti hai prem nahi. prem ka sahi matlab kisi se juda rahkar hi samjha ja sakta hai.

    ReplyDelete
  3. रचना अच्छी है पर भाव बहुत विरोधाभास लिए हुये है

    प्रेम और क्रूर दोनो ही ढाई अक्षर
    पर दोनो का आपस मे कोई लेना देना नही है
    क्योकि प्रेम कभी क्रूर नही हो सकता

    ReplyDelete
  4. प्रेम और क्रूर ?
    samajh se bahar

    ReplyDelete
  5. बहुत अच्छी भावाभिव्यक्ति ....मुझे लगता है प्रेम के कारण जो भावनाएं पैदा होती हैं और उन स्थितियों में इंसान फंस जाता है उस स्थिति से जो क्रूरता का आभास होता है ..उसके बारे में कवयित्री कहना चाह रही हैं ...और असलियत यह है कि क्रूर तब ही लगता है जब वहाँ केवल प्रेम की भावना नहीं होती ...उसमे स्वार्थ होता है ....जब इच्छाएं पूर्ण नहीं होतीं तो क्रूरता का आभास होता है ...

    ReplyDelete
  6. कुछ बातें जो आपने लिखी हैं वो मैं देख चूका हूँ..

    कविता बहुत अच्छी लगी..

    संगीता जी की बातें भी अच्छी लगीं.

    ReplyDelete
  7. भावुक लड़की यथार्थ भी लिखती है...! अच्छा लगा..! आदर्श और सत्य अलग होते हैं, तुमने सत्य लिखा है और मन को छू गया। साधारण स्त्रियाँ समझ सकती है इसे...!! (मेरे प्रोफाइल पर देखना, मैं अपना परिचय ही इतना पाती हूँ, कि एक बहुत सामान्य सी लड़की) शायद इसीलिये अच्छी लगी...!!

    ReplyDelete
  8. ना ना ...प्रेम उतना भी क्रूर नहीं होता | वो तो संगम है खुशियों और गम का...दोनों साथ साथ चलते हैं...नदी के दो किनारों की तरह .....
    मेरे ब्लॉग में इस बार आशा जोगलेकर जी की रचना |
    सुनहरी यादें :-4 ...

    ReplyDelete
  9. प्रेम तो सिर्फ़ प्रेम होता है हमारी भावनायें ही उसे उपनाम देती हैं येहमारी मन:स्थिति होती है हो उसे नये नाम देती है…………ये भी प्रेम का एक रंग है जिसे आपने शब्दो मे बाँधा है ……………
    प्रेम के बहुत अन्दाज़ होते हैं
    सब कहाँ उनसे गुजरे होते हैं

    ReplyDelete
  10. ये कविता, प्रेम को पंथ कराल महा... का आधुनिक रूप है. इस खूबसूरत रचना के लिए आपको बहुत बधाई.

    ReplyDelete
  11. प्रेम जब अधिकार को प्राप्त हो जाता है, क्रूर होने लगता है।

    ReplyDelete
  12. ना जी ना प्रेम तो बहुत सुंदर होता मीठा होता है अपने से ज्यादा दुसरो के लिए जीने और मरने का अहसास कराता है प्रेम

    ReplyDelete
  13. इस कविता के भावों से मैं सहमत हूँ. कविता भी बहुत अच्छी लगी. बस इतना ही कहना है.

    ReplyDelete
  14. laukik ya parlaukik kisi bhi prem ke liye kya khub galib ne kha hai-" ye isk na hi aasha, bas itna samajh lije, ek aag ka dariya hai aur dub ke jana hai." dub jao,kinare baith kr hisab mat lgao, mujhe vishwas hai nikal jaogi..mat puchhna kyo..

    ReplyDelete
  15. चर्चा मंच के साप्ताहिक काव्य मंच पर आपकी रचना 16 -11-2010 मंगलवार को ली गयी है ...
    कृपया अपनी प्रतिक्रिया दे कर अपने सुझावों से अवगत कराएँ ...शुक्रिया

    ReplyDelete
  16. प्रवीण जी की बात काबिले गौर है......

    प्रेम उदार हो तो जीवन स्वर्ग बना जाती है और जब कृपण बन जाए तो इस सा निष्ठुर शायद ही और कोई होता है...

    ReplyDelete
  17. इतर परिभाषा प्रेम की ..

    ReplyDelete

Related posts

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...