20 September, 2009

विराम

शब्द कुछ नाराज हैं मुझसे
ठुड्डी पर हाथ रखे सोच रहे हैं
पास आयें कि नहीं
अपने संग खेलाएं कि नहीं

अजनबी हो गई हूँ मैं उनके लिए
इधर कुछ दिन से मेल बुलाकत बंद थी न
इसलिए
रूठ गए हैं, छोड़ कर चले गए हैं

अलग गुट में खड़े हैं
कि जाओ तुमसे बात नहीं करते
उनका बचपना बहुत सी कट्टियों की याद दिला रहा है
और उनकी खामोशी बहुत से अबोलों की

कुछ चीज़ें कभी नहीं बदलती...
जैसे कि झगड़ा करने का अंदाज

कुछ लोग हाथ पैर पटकते हैं
कुछ दूसरों को उठा कर पटकते हैं
कुछ चुप हो जाते हैं
और बाकी औरों को चुप करा देते हैं

मैं दूसरी कैटेगरी में से हूँ
तो कुछ लफ्जों को गुस्से में आग लगा दी
कुछ लफ्जों की चिन्दियाँ हवा में उड़ा दीं
बाकी लफ्ज़ सहमे खड़े हैं, मुंह फुलाए से

हालाँकि गुस्सा अभी उतरा नहीं है मेरा
तो फिलहाल सिर्फ़ युद्ध विराम है...
तूफ़ान के पहले की शान्ति

22 comments:

  1. तूफ़ान के पहले की शान्ति...


    oha!! तब तो तूफान आने वाला है.

    ReplyDelete
  2. अच्छा लगा...
    खासकर कुछ पंक्तियां तो बेहतर कवितामय थी...

    शायद अब तक तो तूफ़ान निकल गया होगा...

    ReplyDelete
  3. मैं दूसरी कैटेगरी में से हूँ
    तो कुछ लफ्जों को गुस्से में आग लगा दी
    कुछ लफ्जों की चिन्दियाँ हवा में उड़ा दीं
    बाकी लफ्ज़ सहमे खड़े हैं, मुंह फुलाए से


    वाह पूजा जी.

    ReplyDelete
  4. शब्दों पर इतना भी क्या गुस्सा की जला डाला


    तभी शायद हमें ये कविता पहले की कविताओं सी नहीं लगी

    ReplyDelete
  5. hahah....itnaa gussa....

    are maaf kar dijiye unehin...dekhiye naa ...aapne itne zulm dhaaye hain unpar phir bhi chup chaap kaagaz par kataarbadh hokar baith gaye theek vaise hi ajsie aapne kaha.... yahan to hum kitnaa bulaate hain, fuslaate hain, par humaari to yeh sunte hi nahin adhiktar... isliey keh rahe hain, maaf kar dijiye behaaron ko...

    vaise toofan nahin baadh aani chahiye ab to .... kaafi dino se koi leher aayi hi nahin... sookhaa kaise padd saktaa hai lehrron ke ghar....:)

    ReplyDelete
  6. तूफान से पहले शांति का ये आलम है ..आगे तो फिर खुदा खैर करे ..!!

    ReplyDelete
  7. हालाँकि गुस्सा अभी उतरा नहीं है मेरा
    तो फिलहाल सिर्फ़ युद्ध विराम है...
    बेहतरीन ढंग है अपना गुस्सा ज़ाहिर करने का.
    बहुत खूब

    ReplyDelete
  8. सोचता हूँ कि शब्दों से, लफ़्ज़ों से नाराजगी इतनी सुंदर कविता को जन्म दे सकती है तो उनका दुलार-मलार मिलेगा तब क्या होगा...!!!

    प्रलय???

    ReplyDelete
  9. तूफ़ान के पहले की शान्ति

    अगली पोस्ट तक क्या होगा .... देखते हैं !!

    ReplyDelete
  10. खुदा खैर करे । आप आये भी तो ऐसे । भय लग रहा है । भविष्य जाने क्या होगा ...?
    आभार ।

    ReplyDelete
  11. आपने आप में अनूठी काव्यात्मक अभिव्यक्ति...शायद गुस्से के मनोभावों का इस तरह का चित्रण समसामयिक कविता में पहली बार आप द्वारा किया गया है.

    ReplyDelete
  12. अद्भुत लिखती हैं या शायद सोचती हैं आप....!

    ReplyDelete
  13. Wow...shabdo par kavitha...badi hi umda hai yeh kavitha...

    mujhe aapka shabdo par gussa utharna bada achcha laga....

    good attempt :)

    ReplyDelete
  14. bina padhe hi comment kar raha hun. baad me aaram se padhunga.. main soch raha tha ki itne dino se kahan gayab ho.. chalo tum aayi to sahi.. :)

    ReplyDelete
  15. bina padhe hi comment kar raha hun. baad me aaram se padhunga.. main soch raha tha ki itne dino se kahan gayab ho.. chalo tum aayi to sahi.. :)

    ReplyDelete
  16. हे राम! शब्द थोड़े ही नाराज होते हैं - यह तो स्मृति ही छकाती है विस्मृति में बदल कर!

    ReplyDelete
  17. हे राम! शब्द थोड़े ही नाराज होते हैं - यह तो स्मृति ही छकाती है विस्मृति में बदल कर!

    ReplyDelete
  18. apne anubhav ka sajeev chitran kavyatmak shailee me karke apne apni kavyatamk pratibhha se ru ba ru karaya,kabile tareef hain.

    ReplyDelete
  19. कल चाँद के पीछे से
    कुछ ताश के पत्तो के नीचे से
    देख रहे थे मुझको
    शब्द भरे हुए कुछ रीते से
    ___________
    शब्दों से meeting कराने के लिए शुक्रिया

    ReplyDelete

Related posts

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...